Anuvadini AI in Hindi: भारत का पहला Free देसी Translation Tool, जो बदल देगा ट्रांसलेशन का तरीका

Anuvadini AI in Hindi: दोस्तों, अगर आपको भी अंग्रेजी नहीं आती और आप इंटरनेट पर एक Free AI Translation Tool ढूंढ रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं।

हम इस आर्टिकल में आपको फ्री एआई ट्रांसलेशन टूल Anuvadini AI के बारे में बताएंगे, जिससे आप किसी भी भाषा को अपनी मातृभाषा में बदल सकते हैं।

Anuvadini AI को शिक्षा मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है, जिसमें आप डॉक्युमेंट्स और वीडियो ट्रांसलेशन के साथ-साथ इमेज भी जनरेट कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं, भारत की इस अनुवादिनी एआई के बारे में, इसे कैसे यूज करें और इसके कौन-कौन से फीचर्स हैं। कृपया ये आर्टिकल अंत तक पढ़िए। 

What is Anuvadini AI | अनुवादिनी एआई क्या है?

Anuvadini AI एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम है जो एक भाषा से दूसरी भाषा में शब्दों और वाक्यों का अनुवाद करता है। यह एआई टूल ऑडियो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स ट्रांसलेशन के साथ-साथ इमेज जनरेट करने की भी सुविधा प्रदान करता है।

यह एआई टूल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की हेल्प से काम करता है, जो एक स्मार्ट कंप्यूटर की तरह है। Anuvadini AI विभिन्न प्रकार के डेटा का यूज करके सीखता है कि कैसे एक भाषा को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करना है।

उदाहरण के लिए, अगर आपने हिंदी में लिखा “मुझे भूख लगी है,” तो Anuvadini AI इसे इंग्लिश में ट्रांसलेट करके “I am hungry” बना देगा। इस तरह, यह किसी भी भाषा को समझने में हेल्प करता है और अलग-अलग भाषाओं में डॉक्युमेंट्स, ऑडियो और वीडियो को समझना आसान बनाता है।

इस ट्रांसलेटर टूल का उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली में भाषा की बाधाओं को कम करना है, क्योंकि 80% भारतीय अंग्रेजी बोलने में असमर्थ हैं।

Anuvadini AI के मुख्य फीचर्स

Anuvadini AI टूल के कुछ प्रमुख फीचर्स नीचे दिए गए हैं, जिन्हें आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर यूज कर सकते हैं:

Anuvadini AI
Anuvadini AI
  • टेक्स्ट और डॉक्यूमेंट ट्रांसलेशन: इस फीचर के जरिए आप किसी भी डॉक्यूमेंट जैसे PDF, MS Word, PPTs, और Excel फाइल्स के साथ-साथ रियल टाइम टेक्स्ट का भी अनुवाद कर सकते हैं।
  • वीडियो ट्रांसलेशन: इस फीचर में आप YouTube वीडियो का अनुवाद भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि इसमें 20 मिनट से लंबे वीडियो को ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता।
  • वॉइस रिकॉर्डर: इस फीचर की हेल्प से आप अपनी आवाज रिकॉर्ड करके उसे किसी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको Noise Reducer, Base Booster, Vocal Remover और Volume Changer जैसे सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • इमेज जनरेटर: इस फीचर के जरिए आप AI इमेज जनरेटर टूल की तरह प्रॉम्प्ट लिखकर इमेज बना सकते हैं।

Anuvadini AI से डॉक्यूमेंट ट्रांसलेट कैसे करें?

अनुवादिनी AI से डॉक्यूमेंट ट्रांसलेट करना बहुत आसान है, लेकिन ध्यान दें कि आप सिर्फ 10 पेज तक की फाइल को ही ट्रांसलेट कर सकते हैं। यदि आपकी फाइल 10 पेज से ज्यादा है, तो आपको उनसे संपर्क करना होगा। चलिए, जानते हैं इसका ट्रांसलेशन प्रोसेस:

  • सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर में “Anuvadini AI” टाइप करके सर्च करें और इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://anuvadini.aicte-india.org/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, आपको “Text & Document Translation” सेक्शन में “Bujji – small but powerful Online Document Translation Tool” लिखा मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • फिर, आपको “Source Language” चुननी होगी, यानी आपका डॉक्यूमेंट जिस भाषा में है, उसे सेलेक्ट करें।
  • उसके बाद, “Destination Language” चुनें, यानी जिस भाषा में आप अपने डॉक्यूमेंट का ट्रांसलेशन चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
  • अब, फाइल को ड्रैग और ड्रॉप करके या अपने डिवाइस से ब्राउज करके अपलोड करें।
  • ट्रांसलेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा और कुछ सेकंड्स में आपको ट्रांसलेट किया हुआ फाइल मिल जाएगा।
  • आप “Download Translated File” बटन पर क्लिक करके अपने ट्रांसलेट किए हुए फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस तरह, आप Anuvadini AI से किसी भी भाषा के डॉक्यूमेंट को अपनी मातृभाषा में आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं।

Anuvadini AI से वीडियो कैसे ट्रांसलेट करें?

  • सबसे पहले, Anuvadini AI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर स्क्रॉल डाउन करके वीडियो सेक्शन पर पहुंचें।
  • यहाँ आपको “Bharat Video Live” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब, जिस वीडियो को आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उसका लिंक कॉपी करें और “Enter YouTube Video URL” बॉक्स में पेस्ट करें।
  • वीडियो की मौजूदा भाषा को “Select a source language” पर क्लिक करके चुनें।
  • फिर, जिस भाषा में आप वीडियो को ट्रांसलेट करना चाहते हैं, उसे “Select a target language” से चुनें और “Translate” बटन पर क्लिक करें।
  • ट्रांसलेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा, और कुछ सेकंड में ट्रांसलेटेड वीडियो आपके सामने होगा।
  • इस तरह, Anuvadini AI की हेल्प से आप किसी भी वीडियो को अपनी पसंदीदा भाषा में आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं।

दोस्तों, आपको ये जानकारी कैसी लगी Anuvadini AI in Hindi कृपया कमेंट करके जरूर बताये। ऐसे ही महत्वपूर्ण AI Tool संबधित जानकारी को हिंदी में जानने के लिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है। धन्यवाद। 

और पढ़ें: Pixelcut AI Photo Editor in Hindi: 5 आसान तरीके से Pixelcut AI से फोटो को बनाएं बेहतरीन और प्रोफेशनल

FAQ Anuvadini AI in Hindi

अनुवादिनी ऐप क्या है?

अनुवादिनी ऐप एक ट्रांसलेशन टूल है जिसमें आप ऑडियो, डॉक्यूमेंट और वीडियो का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप की हेल्प से आप इमेज भी जनरेट कर सकते हैं।

अनुवादिनी का शुभारंभ किसने किया?

अनुवादिनी ऐप का शुभारंभ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत किया गया है। इस ऐप को क्षेत्रीय भाषाओं को सीखने के लिए विकसित किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अनुवादिनी ऐप का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अनुवादिनी ऐप का प्राथमिक उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली में भाषा की बाधाओं को समाप्त करना है।

Leave a Comment