The 10 Best AI Cover Letter Generator in 2024

दोस्तों, आज के समय में जॉब के लिए कवर लेटर का कितना महत्व है, ये आपको अलग से बताने की कोई जरूरत नहीं है। कवर लेटर ही आपका पहला इम्प्रेशन होता है, और ऐसा कहा जाता है की, First Impression is Last Impression इसलिए एक अच्छा कवर लेटर बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। लेकिन सच बात तो यह है कि हर किसी को एक बढ़िया कवर लेटर लिखना नहीं आता है। योग्य फॉर्मेट, रिलेटेड स्किल्स को हायलाइट करना यह सब चीजें हमारे कवर लेटर में होना बहुत ही जरुरी होता है। 

इसपर सोलुशन के लिए आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की हेल्प से सकते है। AI-आधारित कवर लेटर जेनरेटर्स की लोकप्रियता रफ़्तार से बढ़ रही है। ये Ai टूल्स आपकी स्किल्स, अनुभव और जिस पोज़िशन के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं, उसकी इनफार्मेशन लेकर आपके लिए एक बढ़िया सा कवर लेटर तैयार कर के देता  हैं। 

Benefits of Using AI Cover Letter Generators

टाइम सेव कीजिये (Save Time)

जॉब के लिए अप्लाय करते समय अक्सर टाइम की बचत होती है। AI कवर लेटर जेनरेटर इसमें आपकी बहुत ही ज्यादा हेल्प करते हैं। ये AI टूल्स कुछ ही समय में आपके लिए प्रोफेशनल कवर लेटर बना के देता हैं। इससे आप को जॉब मिलने में काफी मदद होगी। 

यह केवल आपका टाइम ही नहीं बल्कि आपको सुंदर कवर लेटर लिखने का भी सुझाव देता है। आपकी स्किल्स और एक्सपियन्स को हाइलाइट करता है। इससे कंपनी को पता चलता है की, वाकई में यह इंसान हमारे कंपनी के काबिल है या नहीं। 

बहुत बार तो ब्लैंक पेजेस देखकर कुछ भी लिखने का मन ही नहीं होता है। इसके लिए हम इस टूल का यूज करके जो टेम्प्लेट पहले से उपलब्ध है, उसका ही एडिट कर के यूज कर सकते हैं। 

ये टूल्स आपके राइटिंग स्टाइल को प्रोफेशनल बनाने में भी आपकी सहायता करता हैं। आप जानकर हैरान हो जाओगे की, ये उन खास शब्दों को कवर लेटर में मेंशन करते हैं जिससे अक्सर कंपनियां Applicant Tracking Systems (ATS) में सर्च करती हैं।  जिससे आपके सेलेक्ट होने के चान्सेस बहुत ही बढ़ जाते है। 

Top 10 AI Cover Letter Generators

दोस्तों, इस आर्टिकल में आपको मैं ये टॉप 10 लिस्ट के बारे में बताने वाली हु। इस लिस्ट में से आपको जो सही लगे आप उसका यूज कर सकते हो।

1Kickresume
2Rytr
3CoverDoc.AI
4ResumeGenius
5Copy.ai
6Resume.io
7LiveCareer
8Cover Letter Now
9aiApply
10DocuMe
  • फीचर्स: अलग अलग प्रकार के जेनरेटर के फीचर्स, जैसे फ्री या पेड विकल्प, रिज्यूम बिल्डर इंटीग्रेशन, कस्टमाइजेशन की सुविधा आदि.
  • यूजर फीडबैक: जिन यूजर्स ने इन टूल का अनुभव लिया होता है। हम उनके फीडबैक चेक कर सकते है। इससे हमें समझने में हेल्प होती है की, कौनसा जेनरेटर सबसे ज्यादा हमारे लिए हेल्पफुल साबित हो सकता है।
  • प्राइस-परफॉर्मेंस रेश्यो: फीचर्स और उनकी कीमत दोनों के बीच का संतुलन होना काफी जरुरी होती है।

तो चलिए दोस्तों जानते है कुछ बेहतरीन AI कवर लेटर जेनरेटर के बारें में :

1. Kickresume: Kickresume यह GPT-4 टेक्नोलॉजी का यूज करता है और यूजर्स को फ्री और पेड दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध करवाता है। खास बात इसकी यह है की ये आपके  रिज्यूम के साथ इंटीग्रेट हो जाता है और जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार से पर्सनलाइज्ड कवर लेटर तैयार करता है। इसमें आपको ग्रामर चेक जैसी फीचर्स भी मिलते हैं। 

2. Rytr: इस टूल की खासियत यह है की है की, ये Rytr 40 से ज्यादा तरह के कंटेंट क्रिएशन टूल्स ऑफर करता है, जिसमें से एक हमारे काम का AI कवर लेटर जेनरेटर भी शामिल है। इसमें भी फ्री और पेड दोनों प्लान्स शामिल हैं। ये कस्टम टोन चुनने का ऑप्शन आपको देता है, उसके साथ में आप प्लेगिरिज्म चेक और क्रोम एक्सटेंशन इन दोनों का भी यूज कर सकते है।

3. CoverDoc.AI: कवरडॉक कवर लेटर बनाने के लिए ही बनाया गया है। ये सोशल अकॉउंट जैसे लिंक्डइन इंटीग्रेशन, ओरिजिनलिटी स्कोर, और गूगल डॉक्स में एडिटिंग का ऑप्शन देता है। और मुझे इसकी एक बात बहुत अच्छी लगी की यह फ्री और पेड दोनों प्लान्स में उपलब्ध है। 

4. ResumeGenius: दोस्तों यह भी रिज्यूम जीनियस फ्री और पेड दोनों प्लान्स हमें ऑफर करता है। ये 170 से ज्यादा कवर लेटर के टेम्प्लेट के साथ आता है। ResumeGenius टूल बाकि टूल से थोड़ा अलग है। यह करियर टूल्स, एक्सपर्ट सपोर्ट और मल्टीपल फॉर्मेट डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध करके देता है।

5. Copy.ai: Copy.ai इस टूल में भी कई तरह के टेम्पलेट्स, इंटरेक्टिव एडिटिंग, स्टॉन्ग सुरक्षा और मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट का ऑप्शन है। इसके भी  फ्री और पेड दोनों प्लान्स उपलब्ध हैं।

6. Resume.io: Resume.io एक बाकि AI-पावर्ड टूल है जो फ्री टेम्पलेट्स और जॉब स्पेसिफिक कवर लेटर जेनरेट करने में हमें सहायता करता है। इस टूल का काम थोड़ा अलग है। ये हमें स्पेलिंग चेक और ऑटोमेटिक सारांश जनरेटर का ऑप्शन देते है। 

7. LiveCareer: यह भी आपको लाइव करियर फ्री और पेड दोनों तरह के प्लान्स देता है। ये टूल आपके रिज्यूम बिल्डर और जॉब सर्च फीचर्स के साथ आता है।

8. Cover Letter Now: कवर लेटर नाउ एक फ्री टूल है। यह बेसिक कवर लेटर बनाने में आपकी हेल्प करता है। आपको इसमें ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन नहीं मिल पाते, फिर भी यह एक अच्छा कवर लेटर टूल है। 

9. aiApply: aiApply एक जॉब सर्च प्लेटफॉर्म है। जिसमे लोग सर्च करते है। इसमें भी दोनों तरह के प्लान्स उपलब्ध होते है। इसमें रिज्यूम बिल्डर, जॉब ट्रैकर, कवर लेटर जेनरेटर और रियल-टाइम इंटरव्यू का ऑप्शन होता हैं। 

10. DocuMe: दोस्तों, लास्ट में DocuMe के बारे में हम जानते है। यह भी एक फ्री टूल है जो बेसिक कवर लेटर बनाने में हेल्प करता है। लेकिन इस टूल में ज्यादा कुछ फीचर्स नहीं हैं, फिर भी ये जल्दी में कवर लेटर लिखने का काम बढ़िया करता है।

Conclusion

कुल मिलाकर, दोस्तों, AI कवर लेटर जेनरेटर जॉब की तलाश को आसान बनाने में हमारी बहुत ही ज्यादा मदद करता है। साथ ही में ये हमारा कीमती समय भी बचाता हैं, प्रोफेशनल और सुन्दर कवर लेटर बनाने में हेल्प करता हैं। साथ ही, ये आपके ऐप्लिकेशन को ATS सिस्टम से काफी दूर रखता है।

आर्टिकल में बताई हुई ये लिस्ट आपको अलग अलग AI कवर लेटर जेनरेटरों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी।आप आपकी जरूरत और बजेट के अनुसार निर्णय ले सकते है। यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भय करता है। 

दोस्तों, आपने AI कवर लेटर जेनरेटर का यूज किया है? आपका ओपिनियन कैसा रहा? नीचे कमेंट्स में हमें जरूर बताएं! धन्यवाद। 

 

Leave a Comment