10 Best AI Vision Board Maker For 2024

हेलो दोस्तों, क्या सच में आप अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं? अगर आपका जबाब हा होंगा तो आजका आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि किसी भी प्रकार के सफलता के लिए आप विज़न बोर्ड की हेल्प ले सकते हैं! ये एक तरह का कोलाज होता है जिसमें आप अपनी फोटोज़, मोटिवेशनल कोट्स और अपनी इच्छा की चीजों को इकट्ठा करते हैं। यह आपको अपने लक्ष्य को ध्यान में रखने और उन्हें हासिल करने के लिए बहुत ही सहायता करता है। 

आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) हर क्षेत्र में मचा रहा है, और डिजाइन टूल्स भी इसका एक हिस्सा हैं। AI विज़न बोर्ड मेकर ऐसे ही नए टूल हैं जो आपकी क्रिएटिविटी को नई डायरेक्शन दे सकते हैं। ये ना सिर्फ हमारा कीमती समय बचाता हैं बल्कि आपके विचारों को बेहतर बनाने में भी आपकी मदद करता हैं। AI आपके लिए इमेज और कंटेंट का सजेशन दे सकता है, जिससे आपका विज़न बोर्ड और भी ज़्यादा आपके बारें में जान सकता है। 

10 Best AI Vision Board Makers

1.Canva

Canva को वैसे देखा जाये तो AI विज़न बोर्ड मेकर कहना गलत है, लेकिन यह आपकी हेल्प ज़रूर कर सकता है। Canva में इमेजस, टेम्प्लेट और डिज़ाइन टूल्स का बहुत ही बड़ा ऐसा कलेक्शन होता है। आप अपनी इच्छानुसार शब्दों को सर्च करके इमेजस ढूंढ सकते हैं और इस तरह अपने विज़न बोर्ड के लिए एक मूड बोर्ड बना सकते हैं। एक उदाहरण देकर में आपको समझाने की कोशिश करती हु। जैसे “अपना सपनों का घर” या “हेल्थी जीवनशैली” जैसे शब्दों को सर्च करके आप संबंधित इमेजस प्राप्त कर सकते हैं।

हालाँकि, Canva फ्री है, लेकिन इसकी कुछ लिमिटेशन्स होती हैं। उदाहरण के लिए, Canva में कुछ टेम्प्लेट और प्रीमियम इमेज सिर्फ पेड प्लान्स में ही उपलब्ध हैं। पेड प्लान्स में ज़्यादा स्टोरेज और कस्टमाइज़ेशन का ऑप्शन आपके लिए उपलब्ध करवाते है। कुल मिलाकर, अगर सोचा जाये तो यदि आप एक सिंपल और फ्री ऑप्शन की तलाश में हैं, तो Canva आपके लिए एक सही टूल साबित हो सकता है। 

2.PicMonkey

दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि, PicMonkey यह टूल आप जैसा सोच रहे है वैसा आपको विज़न बोर्ड बनाने के लिए उपयुक्त टूल नहीं है। फिर आप बोलेंगे की, क्यों हमें इसके बारे में बता रहे हो? तो दोस्तों, इसके पीछे भी कुछ कारन है। जैसा कि मैंने आपको बताया की, PicMonkey विज़न बोर्ड बनाने के लिए उपयुक्त टूल नहीं है। यह एक खूबसूरत ऑनलाइन ग्राफिक डिज़ाइन टूल हुआ करता था। जो सभी को बिना किसी एडवांस्ड स्किल के शानदार ग्राफ़िक्स बनाने में हेल्प करता था। 

लेकिन, कुछ टेक्निकल कारण के वजह से PicMonkey की सर्विसेस 2021 में बंद हो गईं है। हालाँकि, अभी जो भी नए नए टूल मार्किट में आ रहे है उनके फीचर्स और इसके फीचर्स लगभग सेम ही थे। यह फीचर्स आपको विज़न बोर्ड बनाने में बहुत हेल्पफुल होते हैं। 

मैंने आपको जस्ट इनफार्मेशन के लिए इस टूल के बारें में आपको बताया। अगर आपको किसी ने इसके संबधित प्रश्न पूछे तो आप बता सकते हो। 

3.Adobe Spark

Adobe Spark एक फ्री और यूजर फ्रेंडली ऐप है। जिसे आप आपके सोशल मीडिया ग्राफिक्स, प्रेजेंटेशन और विज़न बोर्ड बनाने के लिए यूज कर सकते  है। यह डिज़ाइन के फिल्ड में पॉपुलर कंपनी Adobe द्वारा निर्मित है, इसलिए आप इसपर आंख बंद करके भरोसा कर सकते है। 

Adobe Spark टेम्प्लेट और डिज़ाइन टूल्स की अलग अलग प्रकार के वरायटी करता है। हालाँकि इसमें फुल-fledged AI फीचर्स नहीं हैं, यह टेक्स्ट के आधार पर कुछ सजेशन दे सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप “Travel Goal” लिखते हैं, तो यह ट्रेवल से जुड़ी इमेजेस और टेम्प्लेट का सजेशन दे सकते है। 

Adobe Spark का सिंपल इंटरफ़ेस इसे विज़न बोर्ड बनाने के लिए एक अच्छा शुरुआती ऑप्शन बनाता है। आप अपनी खुदकी फोटोज अपलोड कर सकते हैं, टेम्प्लेट का उपयोग कर सकते हैं और अपने विज़न बोर्ड को डिज़ाइन कर सकते हैं। यदि आप एक सिम्पल और फ्री टूल की तलाश में हो, तो आपके लिए Adobe Spark आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। 

4.Piktochart

आज के समय में Piktochart विज़न बोर्ड बनाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन ज़रूर है, लेकिन यह मुख्य रूप से इन्फोग्राफिक्स, प्रेजेंटेशन और अन्य विज़ुअल कंटेंट बनाने के लिए लोकप्रिय टूल माना जाता है। हालाँकि, इसका उपयोग करके आप क्रिएटिविटी तरीके से अपने अनुसार विज़न बोर्ड को डिज़ाइन कर सकते हैं।

Piktochart में आकर्षक टेम्प्लेट्स का एक बड़ा कलेक्शन है, जिनमें से कुछ को आप अपने विज़न बोर्ड के लिए सहायता के रूप में उपयोग कर सकते हैं। खास बात यह है की, आप टेम्प्लेट को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। अपने फोटो जोड़ सकते हैं, आइकॉन यूज कर सकते हैं और टेक्स्ट एडिट कर सकते हैं। 

Piktochart का फ्री प्लान भी है लेकिन उसमे भी लिमिटेड फीचर्स है। पेड प्लान ज़्यादा स्टोरेज, एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन और प्रीमियम टेम्प्लेट का निर्माण करता हैं। कुल मिलाकर, यदि आप डिज़ाइन में थोड़ा और नियंत्रण चाहते हैं और अपने विज़न बोर्ड को यूनिक बनाना चाहते हैं, तो Piktochart एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

5.Crello

Crello एक आकर्षक ऑनलाइन डिज़ाइन प्लेटफॉर्म है। जो आपको आकर्षक सोशल मीडिया पोस्टर्स, प्रेजेंटेशन और महत्वपूर्ण बात यह है की, आप इसकी मदद से विज़न बोर्ड भी बना सकते हो। यह यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस और विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट शेयर करता है, जिससे आप आसानी से अपना विज़न बोर्ड बना सकते हैं। 

लेकिन Crello को और भी खास बनाता है उसकी AI कार्यक्षमता के कारन। आप अपनी पसंद के हिसाब से कीवर्ड या वाक्यांश टाइप कर सकते हैं, और Crello आपके विज़न बोर्ड के लिए इमेजेस और टेम्प्लेट का सजेशन देगा। उदाहरण के तौर पर देखा जाये तो, यदि आप “हेल्थी जीवनशैली” लिखते हैं, तो यह फ्रूट, सब्जियों और व्यायाम से जुड़ी इमेजस का सजेशन आपको दे सकता है। 

यह AI फीचर आपको समय बचाने और क्रिएटिव मोटिवेशन पाने में हेल्प करता है। Crello भी फ्री प्लान में उपलब्ध है लेकिन लिमिटेड फीचर्स के रूप में। 

कुल मिलाकर, Crello उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। 

6.Design Wizard

Design Wizard यह  एक लोकप्रिय ऑनलाइन डिज़ाइन टूल है। जो आपको आकर्षक विज़ुअल्स बनाने में हेल्प करता है। इसमें विज़न बोर्ड के लिए विशेष टेम्प्लेट या AI सजेशन तो नहीं मिलते, जैसे की बाकि टूल में हमें बहुत ही आसानी से मिल जाते है पर यह हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो लाइब्रेरी हमको उपलब्ध करके  देता है। आप अपनी पसंद की इमेज चुनकर और टेक्स्ट जोड़कर अपना विज़न बोर्ड बना सकते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो विज़न बोर्ड बनाना चाहते हैं। 

7.Fotor

Fotor डिज़ाइन का एक Versatile टूल है। जो विज़न बोर्ड बनाने में भी आपकी हेल्प कर सकता है। यह अलग अलग थीमों के आधार पर क्रिएटिव फोटो कोलाज टेम्प्लेट उपलब्ध करता है। आप इन टेम्प्लेट्स को शुरुआती पॉइंट्स के रूप में यूज कर सकते हैं नहीं तो खाली कैनवास से शुरुआत कर सकते हैं। 

हालांकि Fotor में डेडिकेटेड AI फीचर्स नहीं हैं, यह डिज़ाइन के मामले में काफ़ी flexibility प्रदान करवाता है। आप अपनी फोटोज अपलोड कर सकते हैं, आकर्षक टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, और आसानी से अपने पसंद के अनुसार विज़न बोर्ड को डिज़ाइन कर सकते हैं। 

8.BeFunky

BeFunky एक ऑल-इन-वन ऑनलाइन क्रिएटिव प्लेटफॉर्म है। जिसमें फोटो एडिटिंग, कोलाज बनाने और ग्राफिक डिज़ाइन जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। वैसे तो यह टूल भी आपके लिए खासतौर से विज़न बोर्ड बनाने के लिए नहीं बनाया गया, लेकिन इसका कोलाज मेकर टूल आपके विज़न बोर्ड को डिज़ाइन करने में आपकी हेल्प कर सकता है। 

9.Snappa 

Snappa ऑनलाइन ग्राफ़िक डिज़ाइन टूल है। जो सोशल मीडिया पोस्ट्स, प्रेजेंटेशन और विज़न बोर्ड बनाने में आपकी सहायता कर सकता है। यह यूजर फ्रेंडली इंटरफ़ेस और टेम्प्लेट्स का अच्छा कलेक्शन करता है। हालाँकि, खास तौर पर विज़न बोर्ड के लिए डेडिकेटेड AI फीचर्स ना होने के बावजूद, यह इमेजेस और टेक्स्ट के लिए कीवर्ड सर्च करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है। 

10.Stencil

Stencil ऑनलाइन ग्राफिक डिज़ाइन टूल है। जो सोशल मीडिया पोस्ट्स, Ads और प्रेजेंटेशन बनाने में तो आपकी हेल्प करता ही है, साथ ही विज़न बोर्ड बनाने में भी आपको सप्पोर्ट करता है। यह यूजर फ्रेंडली  इंटरफ़ेस और हजारों टेम्प्लेट्स का एक बड़ा कलेक्शन उपलब्ध करवाता है।  

Conclusion

दोस्तों, मैंने आज के आर्टिकल में आपको 10 Best AI Vision Board Makers के बारे में डिटेल्स में बताया है। आपको जो सही लगे आपके जरुरत के हिसाब से आप उस टूल के साथ जा सकते है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप भी आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद। 

और पढ़ें: How to Use Leonardo AI In Hindi – Free AI ART Generator

Leave a Comment