Domo Ai In Hindi: Domo Ai क्या है, फीचर्स, वीडियो कैसे बनाये

Domo Ai In Hindi: नमस्ते दोस्तों, आज हर सोशल मीडियापर हमें Anime Video वायरल होते नजर आ रहे है। आप में से काफी लोगों ने भी एक बार तो Anime वीडियो को जरूर देखा होगा। और मजे की बात तो यह है की, ऐसे वीडियो पर हजारों, लाखों में नहीं बल्कि मिलियन्स में व्यूज आते है। यानि लोगों को Anime Video देखना बहुत पसंद है। आज बहुत सारे कंटेंट क्रिएटर्स इस टाइप के वीडियो बनाकर अच्छा खासा पैसा घर बैठे कमा रहे है। 

अगर आपको भी घर बैठे Anime Video बनाकर कमाई करनी होंगी, तो आपको सबसे पहले Domo Ai के बारें में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। यह एक Text To Art Generator टूल है। इस AI Tool का यूज करके आप AI Characters आसानी से बना सकते है। आपको सच में अगर Domo Ai के बारे में जानकारी चाहिए होंगी, तो कृपया हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़िए। 

आज के आर्टिकल में हम Domo Ai क्या है, Domo Ai के फीचर्स, Domo Ai से Anime Video कैसे बनाए, Domo Ai के प्लान्स की प्राइस और Domo Ai Alternative आदि के बारे में बात करने वाले है। चलिए जानते है स्टेप बाय स्टेप Domo Ai Tool के बारे में। 

Domo Ai Kya hai | Domo Ai क्या है 

सरल भाषा में अगर बताया जाये तो ये एक Discord Bot है। इसका यूज करके हम Text से Image, Video से Video या फिर Simple विडियो को Anime Video में कन्वर्ट कर सकते है। यानि यह एक Video Generator Ai Tool है। इसका यूज करके आप बहुत सारे लोग ट्रेंडिंग Anime Video बनाकर सोशल मिडिया पर तबाही मचा रहे है। 

Domo Ai

क्या आप भी मेरी तरह Anime Video Lover है तो Ai Tool आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस टूल का यूज करके आप अपने चॉइस के अनुसार AI Characters जनरेट कर सकते है। अगर आपके पास किसी भी प्रकार की स्किल नहीं है तो भी आप आसानी से ये काम कर सकते है। 

हमें सिर्फ इस प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड करके, Prompt लिखना होता है, उसके बाद यह AI Tool कुछ ही समय में विडियो बनाकर हमें देगा। एक बार वीडियो बनकर तैयार हो गयी तो आपको उसे अलग अलग सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, मेटा और यूट्यूब पर बारी बारी से अपलोड करना है।

Domo Ai Se Video Kaise Banaye | Domo Ai Anime Video कैसे बनाए

इस टूल का जो इंटरफेस है वो पूरी तरह से यूजर फ्रेंडली है। इसी कारण से आप Domo Ai का यूज आसानी से कर सकते है। लेकिन आपको ये जानना जरुरी है की, Domo Ai का यूज करने के लिए हमारे पास पहले Discord App का होना अनिवार्य है। तभी हम Domo Ai का यूज कर सकते है। 

अगर आपको Discord App को Install करना है तो आप प्ले स्टोर पर जाकर भी Install कर सकते है। तो आइए अब हम जानते है कि, Domo Ai Anime Video कैसे बनाते है?

1) सबसे पहली स्टेप तो आपको Domo Ai App की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज़ को ओपन कीजिये। 

2) होम पेज़ पर आपको Start in Discord  का ऑप्शन दिखाई दे रहा होंगा। इस पर आपको क्लिक करना है।

3) उसके बाद आप सीधा Discord पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे। फिर आपको Accept Invite का ऑप्शन मिलेगा। आपको सिर्फ उसपर क्लिक करना है।

4) अभी आप  Domo Ai डिस्कॉर्ड के सर्वर पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपसे वो कुछ सामान्य सवाल पूछेंगे। जैसे कि आप Domo Ai App का यूज क्यों करना चाहते है? आदि। आपको जो सही लगे आप उसे सिलेक्ट कीजिये। 

5) उसके बाद आपके सामने एक चैटबॉट ओपन होगा। चैटबॉट में कुछ लिखते ही आपको /gen, Video,  /real command जैसा कुछ तो लिखा मिलता है। आपको इन में से जो सेलेक्ट करना है वो सिलेक्ट कीजिये। फिर आपको अपने टास्क के अनुसार Prompt लिखना है।

6) जैसे आपको अभी Anime Video बनाना है तो आप चैटबॉट में “/Video” लिखकर आपको जिस वीडियो Anime Video में कन्वर्ट करना है उसे अपलोड कीजिये। 

7) अपलोड करने के बाद Convert to Anime लिखकर आपको सिर्फ इंटर बटन पर क्लिक करना है। कुछ ही मिनटों में आपका Anime Video बनकर तैयार हो जायेगा।

8) निचे आपको स्क्रोल करने के बाद विडियो को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जायेगा। आप उस वीडियो को डाउनलोड कर लीजिये। 

Domo Ai Free है या Paid? | Is Domo Ai Free or Paid?

Domo Ai पर Free और Paid दोनो प्रकार के प्लान आपको मिल जायेंगे। लेकिन फ्री वाले प्लान में आपको लिमिटेड ही Credits मिलते हैं। अगर पॉसिबल हुआ तो आप आपके बजेट के अनुसार Paid प्लान भी Buy कर सकते है। 

ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको तीन प्रकार के पैड प्लान मिलते है जैसे पहला Basic Plan, दूसरा Standard Plan, तीसरा Pro Plan

1. Basic Plan

सबसे पहला जो Basic Plan है उसमें आपको एक महिने के लिए सिर्फ 500 क्रेडिट ही मिलते हैं। इस प्लान की हेल्प से आप 500 इमेज और 30 विडियो जनरेट कर सकते है। लगभग इसकी प्राइस 639 रुपये एक महीने का होता है।

2. Standard Plan

दूसरा Standard Plan की प्राइस 1279 रुपये एक महीने की है। इस में भी आपको 1200 क्रेडिट्स मिलते हैं। 1200 इमेज और 80 विडियो आप जेनरेट कर सकते हैं।

3. Pro Plan

तीसरा प्रो प्लान की प्राइस 3199 रुपये एक महीने का होता है। इस प्लान के अंदर आपको 3000 क्रेडिट्स मिलते हैं। इसमें आप 3,000 इमेज और 200 विडियो आसानी से जनरेट कर सकते हैं।

Domo Ai Alternative

Domo Ai In Hindi: Domo Ai क्या है, फीचर्स, वीडियो कैसे बनाये
1)Imagine
2)Adobe
3)Synthesia.io
4)Fliki
5)Vietopia
6)Lexica Art
7)Leonardo.Ai
8)Mid Journey
9)Invideo
10)Runway ML

Conclusion

कुल मिलाकर आज के आर्टिकल में हमने Domo Ai के बारे में विस्तार से जाना। जैसे कि Domo Ai क्या है, Domo Ai के फीचर्स, Domo Ai से विडियो कैसे बनाए, Domo Ai के प्लान की प्राइस आदि। आप इसका यूज करके Anime Video बना सकते है। घर बैठकर आप अच्छे खासे पैसे भी इंटरनेट की हेल्प से कमा सकते है। 

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया आपके Anime Lover दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वो भी इस टूल का यूज करके इसका फायदा उठा सके। धन्यवाद।

FAQ Domo Ai In Hindi

Domo Ai क्या है

Domo Ai यह एक Video Generator Ai Tool है। इसका यूज करके आप Anime Video बना सकते है। 

Domo Ai Free है या Paid?

Domo Ai Free और Paid दोनो वर्जन में उपलब्ध है। आप इसका फ्री में भी यूज कर सकते है और अगर आपका बजेट होंगा तो आप Paid प्लान के साथ भी जा सकते है।

Leave a Comment