Gemini Mobile App 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च, जानिए कौन सी हैं वे भाषाएँ

Gemini Mobile App: हेलो दोस्तों, अगर आप भी स्मार्टफोन का यूज करते है तो आपके लिए बहुत ही अच्छी और काम की खबर है। हम सबको पता है की गूगल दिग्गज कंपनीयों में से एक कंपनी है। Google ने अभी हाल ही में हम जैसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Gemini AI App को लॉन्च कर दिया है। कुछ महीनों पहले कंपनी ने इस ऐप को रिब्रांड लॉन्च किया था। बहुत सारे स्मार्टफोन यूजर्स और Google के चाहते पिछले कई महीने से इस AI चैटबॉट का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते थे। लेकिन अभी इंतजार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

Google ने स्मार्टफोन यूजर्स का दिल जीत लिया है। गूगल ने भारत में अपना खुदका एक नया मोबाइल App लॉन्च कर दिया है। बेसब्री से Google Gemini App का इंतजार करने के बाद, अब अंत में कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने सबसे पहले इस AI को US में लॉन्च किया था। लेकिन अब Google ने इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। 

इस AI की सबसे खास बात यह है कि, कंपनी ने 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवा दिया है। अभी सभी भारतीय एंड्रॉयड यूजर्स देश में ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में अब अपने भाषा के अनुसार कंटेंट को सर्च कर सकते है। इतना ही नहीं बल्कि चैट बॉट में भी अपनी फेवरेट भाषा में सवाल पूछ सकेंगे। 

सुंदर पिचाई ने किया X पर पोस्ट 

सुंदर पिचाई ने किया X पर पोस्ट 
सुंदर पिचाई ने किया X पर पोस्ट 

Google के CEO सुंदर पिचाई ने भारत में Gemini AI App लॉन्च करने की जानकारी X प्लेटफार्म पर शेयर की। Post शेयर करते हुए उन्होंने कहा, आज हम हमारे भारत देश में जेमिनी मोबाइल ऐप को लॉन्च कर रहे हैं। जो भारत की 9 लोकल भाषाओं में उपलब्ध है। पिचाई ने जानकारी दी कि जल्द ही जेमिनी के साथ नए लोकल लैंग्वेज को भी ऐड किया जाएगा। सुंदर पिचाई ने इस App में कई सारे Advanced Features भी Add कर दिए है। 

Gemini को 2023 में लॉन्च हुआ था

6 दिसंबर 2023 को Gemini को लॉन्च किया गया था। ये Massive Multitask Language Understanding Model (MMLU) पर आधारित है। गूगल जेमिनी AI मॉडल 1.5 प्रो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

Gemini AI App में मिलेंगे यह 9 भारतीय भाषाएँ

Google Gemini AI के मोबाइल App को 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है।

1हिंदी
2बंगाली
3गुजराती
4कन्नड़
5मलयालम
6मराठी
7तमिल
8तेलुगु
9उर्दू

इस तरह आप Gemini Mobile App का यूज कर सकते है

दोस्तों आपको बता दें कि Google ने फिलहाल अभी Gemini AI App को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया है। अगर आपके पास Android स्मार्टफोन है तो आपको Google Play Store पर जाकर इस App को डाउनलोड करना होगा और इसके बाद आपको Google Assistant के जरिए इसे Active करना होगा। अगर आपके पास iOS यानी iPhone है तो आप को इस App को यूज करने के लिए डायरेक्ट Google App पर जाना होगा। सबसे अच्छी बात है की, हमेशा की तरह इस बार भी Google ने यूजर्स की प्रायवेसी का खास ध्यान रखा है। 

निष्कर्ष

दोस्तों, कुल मिलाकर आपको Gemini Mobile App भारत में लॉन्च होने के बारें में क्या यह न्यूज महत्वपूर्ण लगी। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया आपके दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। क्या सच में 9 भारतीय भाषाएँ में यह App सक्सेसफुल साबित हो सकती है। आपकी राय कमेंट में जरूर बताये। 

ऐसे ही महत्वपूर्ण AI संबधित न्यूज के लिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है। धन्यवाद। 

और पढ़ें: AI Se Photo Kaise Banaye | आप भी बना सकते हैं AI से शानदार Photo चुटकियो में, जाने सबसे आसान तरीका

Leave a Comment