OpenAI SearchGPT Kya Hai और यह कैसे काम करता है?

OpenAI SearchGPT Kya Hai: हेलो दोस्तों, AI इंटरनेट की दुनिया में तेजी से उभर रहा है। पहले OpenAI का ChatGPT आया, और अब इसका सर्च इंजन भी आने वाला है। क्या आप जानते हैं कि SearchGPT क्या है और यह कैसे काम करता है? अगर नहीं, तो  इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। 

SearchGPT, गूगल और बिंग जैसे सर्च इंजन की तरह है, जिसमें आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और यह आपको त्वरित और सटीक उत्तर प्रदान करेगा।

SearchGPT का रिलीज डेट अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसका प्रोटोटाइप 25 जुलाई 2024 को जारी किया गया था, जिसे केवल 1000 लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस आर्टिकल में हम आपको SearchGPT के बारे में विस्तार से बताएंगे: SearchGPT क्या है? और SearchGPT कैसे काम करता है?

Search GPT क्या है?

Search GPT एक सर्च इंजन है जो Google और Bing की तरह काम करता है, लेकिन यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम द्वारा संचालित होता है। इसका उद्देश्य है कि यह इंसानों द्वारा पूछे गए सवालों को समझ सके और उनके सही जवाब दे सके।

इसकी खासियत यह है कि यह पहले से उपलब्ध बहुत सारे आर्टिकल, किताबों और संवाद के डेटा से सीखता है, जिससे इसे विभिन्न सवालों के उत्तर देने में हेल्प मिलती है। हालांकि यह पूरी तरह से इंसानों की तरह नहीं सोचता, लेकिन यह सही और समझदारी से भरे जवाब देने की कोशिश करता है।

जब आप OpenAI Search GPT से सवाल पूछते हैं, तो यह अपने डेटाबेस में मौजूद सभी जानकारियों का विश्लेषण करता है और आपके सवाल का उत्तर तैयार करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी फूल, कार, बाइक या जानवर के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यह उन जानकारियों का उपयोग करता है जो इसके डेटाबेस में पहले से मौजूद हैं और फिर आपको परिणाम दिखाता है।

Search Gpt कैसे कार्य करता है?

आप इसका यूज कई कामों के लिए कर सकते हैं जैसे पढ़ाई में हेल्प, मजेदार कहानियाँ, शायरी पढ़ना या किसी नई भाषा को सीखना। यह सभी उम्र के लोगों के लिए यूजफुल है और बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका लाभ उठा सकते हैं।
GPT सर्च और गूगल के बीच मुख्य अंतर यह है कि गूगल पर सर्च करते समय, वह कीवर्ड के आधार पर वेबसाइटों की रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट्स दिखाता है। इसके बाद हमें उन वेबसाइटों पर जाकर सटीक जानकारी प्राप्त करनी होती है।

लेकिन GPT सर्च इंजन ऐसा नहीं करता। यह आपके सर्च क्वेरी को कई वेबसाइटों से एनालाइज़ करता है और उसके बाद परिणाम प्रस्तुत करता है, जिसमें सोर्स लिंक भी होता है। इस लिंक पर क्लिक करके आप तुरंत सही जवाब पा सकते हैं।

क्या GPT सर्च गूगल को चुनौती दे सकता है? कहा जा रहा है कि GPT सर्च गूगल को चुनौती दे सकता है क्योंकि इसमें एआई को इंटिग्रेट किया गया है, जो मौजूदा डेटा को एनालाइज़ करके सही उत्तर देने में सक्षम है। अगर GPT सर्च, OpenAI द्वारा बताई गई उम्मीदों पर खरा उतरता है, तो यह गूगल का प्रमुख प्रतियोगी बन सकता है और सर्च मार्केट में नई दिशा दिखा सकता है।

Search Gpt Google को टक्कर दे सकता है?

GPT सर्च को 25 जुलाई 2024 को प्रोटोटाइप के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसका फायदा फिलहाल कुछ ही चुनिंदा यूज़र्स उठा सकते हैं। अगर आपको इसका इस्तेमाल करना है, तो आपको वेटिंग लिस्ट जॉइन करनी होगी।

पब्लिशर और क्रिएटर के साथ साझेदारी की बात करें, तो कहा जा रहा है कि GPT सर्च बड़ी-बड़ी वेबसाइटों और कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है, जैसे कि न्यूज़ वेबसाइट और अन्य बड़ी कंपनियां। इस वजह से छोटे इंडिविजुअल क्रिएटर्स को इससे ज्यादा फायदा नहीं हो सकता है।

कुल मिलाकर आपको आज का आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट करके जरूर बताये। ऐसे ही महत्वपूर्ण AI Tool संबधित जानकारी को हिंदी में जानने के लिए आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते है। धन्यवाद।

और पढ़ें: Getimg AI Hairstyle in Hindi: 1 क्लिक में जानें बॉलीवुड स्टार! AI हेयर स्टाइल जनरेटर के साथ

FAQ OpenAI SearchGPT Kya Hai

क्या Search GPT आम लोगों के लिए उपलब्ध है?

नहीं, Search GPT अभी तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे हम जैसे यूजर्स के लिए भी लाया जा सकता है।

चैट GPT और गूगल में क्या अंतर है?

चैट GPT और गूगल में काफी अंतर है। चैट GPT से पूछे गए सवाल का जवाब यह लिखकर देता है, जबकि गूगल आपके सवाल के जवाब के लिए वेबसाइटों की लिस्ट दिखाता है।

चैट GPT से हम क्या-क्या कर सकते हैं?

चैट GPT की हेल्प से हम आर्टिकल लिख सकते हैं, ग्रामर चेक कर सकते हैं, कोडिंग करवा सकते हैं, और कई भाषाएं सीख सकते हैं।

Leave a Comment